19 Apr 2024, 16:46:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार 5वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल - जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 11:35AM | Updated Date: Jul 2 2019 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में पेट्रोल-डीजल के दामों लगातार पांच दिनों से बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। तेल के रेट में इजाफे की वजह से ही लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही हैं।
 
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल क्रूड ऑइल की कीमत और साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी को माना जा रहा है। 28 जून 2019 को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे का इजाफा हुआ था और डीजल की कीमत में 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे का इजाफा हुआ था और डीजल की कीमत में 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी।
 
आज भी देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 7 पैसे का इजाफा हुआ है और डीजल की कीमत में 6 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 4 पैसे का इजाफा हुआ है और डीजल की कीमत में 4 पैसे का इजाफा हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »