29 Mar 2024, 05:29:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सरकार को झटका जून में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ से कम हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 12:30AM | Updated Date: Jul 2 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जून महीने में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए के नीचे चला गया है। नए आंकड़ों के मुताबिक, जून महीने में जीएसटी कलेक्शन 99,939 करोड़ रुपए रहा है। जबकि, मई में जीएसटी से 1 लाख 289 करोड़ रुपए मिले थे। इससे पहले अप्रैल में भी 1 लाख, 13 हजार 865 करोड़ रुपए का कलेक्शन जीएसटी के जरिये हुआ था। फरवरी के बाद जून पहला ऐसा महीना है जिसमें जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपए के नीचे आ गया है। आपको बता दें कि जीएसटी 1 जुलाई, 2017 को लागू हुआ था। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में जीएसटी कलेक्शन 277873 करोड़ रुपए था जो 2018 की तीसरी तिमाही में 250857 करोड़ रुपए हो गया। वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में जीएसटी कलेक्शन 274950 करोड़ रुपए था जो वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में 293084 करोड़ रुपए हो गया।

 
जीएसटी देने वालों की संख्या 84 फीसदी बढ़ी
वित्‍त मंत्रालय के मुताबिक, जून में कुल जीसएटी वसूली 99,939 करोड़ रुपए रही है। इसमें जीजीएसटी 18,370 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 25,343 करोड़ रुपए, वहीं, जून में आईजीएसटी वसूली 47,770 करोड़ रुपए रही है। इसके अलावा सेस के जरिये वसूली 8,460 करोड़ रुपए हुई है। जीएसटी पर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने ट्वीट में कहा है कि पिछले 2 साल में जीएसटी देने वालों की संख्या 84 फीसदी बढ़ी है। 1.20 करोड़ कारोबारी आज जीएसटी के दायरे में हैं। जीएसटी देने वालों की संख्या बढ़ने से सरकार की आय बढ़ी है। जीएसटीकाउंसिल का चेयरमैन रहते हुए मुझे राज्यों के वित्त मंत्रियों का पूरा सहयोग मिला। आशा है कि राज्यों का सहयोग आगे भी जारी रहेगा।
वित्त वर्ष 2018-19 में जीएसटी कलेक्शन
अप्रैल 2018- 1.03 लाख करोड़ रुपए
मई 2018- 94,016 करोड़ रुपए
जून 2018- 95,610 करोड़ रुपए
जुलाई 2018- 96,483 करोड़ रुपए
अगस्त 2018- 93,960 करोड़ रुपए
सितंबर 2018- 94,442 करोड़ रुपए
अक्टूबर 2018- 1,00,710 करोड़ रुपए
नवंबर 2018- 97,637 करोड़ रुपए
दिसंबर 2018- 94,725 करोड़ रुपए
जनवरी 2019- 1.02 लाख करोड़ रुपए
फरवरी 2019- 97,247 करोड़ रुपए
मार्च 2019- 1.06 लाख करोड़ रुपए
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »