29 Mar 2024, 02:32:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चार और चांदी तीन माह के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 5:19PM | Updated Date: Jun 25 2019 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के छह साल के उच्चतम स्तर पर पहुँचने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 200 रुपये चमककर चार महीने के उच्चतम स्तर 34,470 रुपये प्रति दस ग्राम और चाँदी भी 110 रुपये की बढ़त से चार महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर 39,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चाँदी की बढ़त जारी रही। लंदन में सोना हाजिर 7.60 डॉलर की तेजी के साथ 1,430.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।
 
एक समय यह 1,438.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया था जो छह साल का उच्चतम स्तर है। भविष्य में कीमतें और बढ़ने की उम्मीद में अगस्त का अमेरिका सोना वायदा 15.40 डॉलर की बढ़त से 1,433.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी भू-राजनैतिक तनाव से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ा है। साथ ही दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में  गिरावट से भी सोने की चमक तेज हुई है। विदेशों में चाँदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की बढ़त में 15.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »