29 Mar 2024, 00:26:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

'5जी ट्रायल पर स्वतंत्र निर्णय ले भारत'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 12:36AM | Updated Date: Jun 25 2019 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । चीन की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी हुआवे ने भारत से अपील की है कि उसे देश में 5जी परीक्षण की अनुमति देने के मामले में सही जानकारी के साथ स्वतंत्र तरीके से निर्णय लिया जाए। बता दें कि अमेरिका ने दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार उपकरण व दूसरे नंबर की स्मार्टफोन निमार्ता कंपनी पर सुरक्षा खतरों के डर से प्रतिबंध लगा रखा है। साथ ही वाशिंगटन की तरफ से अन्य देशों पर भी इस चीनी दूरसंचार कंपनी की कामकाज को नियंत्रित करने का दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि, भारत को अभी यह निर्णय लेना है कि वह हुआवे पर प्रतिबंध लगाएगा या इस चीनी दूरसंचार उपकरण निमार्ता कंपनी को आगामी 5जी परीक्षण में भाग लेने की अनुमति देगा।

भारत सरकार ने अगले 100 दिन के अंदर देश में 5जी सेवाओं का परीक्षण शुरू करने का निर्णय लिया है। चीन के शेनझेन प्रांत में स्थापित इस कंपनी ने अपने बयान में कहा, भारत सरकार या किसी अन्य देश को अपने नेटवर्क और डाटा की सुरक्षा के लिए अपने मानकों, परीक्षण प्रणाली और नीतियों के जरिये स्वतंत्र तरीके से राय बनानी चाहिए। प्रमाणों और तथ्यों के आधार पर साइबर सुरक्षा जोखिमों से निपटा जाना चाहिए। डर से किसी को प्रतिबंधित करने के बजाय जांच और निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »