29 Mar 2024, 18:37:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 1.35 अरब डॉलर घटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 12:09AM | Updated Date: Jun 22 2019 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 जून को समाप्त सप्ताह में 1.35 अरब डॉलर घटकर 422.20 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 07 जून को समाप्त सप्ताह में यह 1.69 अरब डॉलर बढ़कर 13 महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर 423.55 अरब डॉलर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 14 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़ी घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 1.35 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गयी और सप्ताहांत पर यह 394.45 अरब डॉलर रह गया। स्वर्ण भंडार 22.97 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि दो लाख डॉलर घटकर 3.35 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार एक लाख डॉलर घटकर 1.45 अरब डॉलर रह गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »