20 Apr 2024, 18:40:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आर्थिक गतिविधियां कमजोर होने के स्पष्ट संकेत : RBI गवर्नर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 12:20PM | Updated Date: Jun 21 2019 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक में ब्याज दरों में कटौती के लिए तर्क देते हुए कहा था कि इस बात के स्पष्ट संकेत मिल रहे है। कि आर्थिक गतिविधियां कमजोर हुईं हैं। इसी महीने 3-6 जून के बीच आयोजित एमपीसी की बैठक में केंद्रीय बैंक ने प्रमुख ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लिया था।
 
एमपीसी की बैठक के मिनिट्स के अनुसार आरबीआई गवर्नर ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में जीडीपी विकास दर घटकर 5.8 फीसदी होने से इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि आर्थिक गतिविधियां कमजोर हुई हैं।’’ दास ने कहा, ‘‘आर्थिक विकास दर की रफ्तार स्पष्ट रूप से कमजोर हुई है जबकि नीतिगत ब्याज दर में पिछली दो कटौती का हस्तांतरण होने के बावजूद प्रमुख महंगाई दर 2019-20 में चार फीसदी से नीचे रहने का अनुमान है।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »