28 Mar 2024, 14:59:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेलवे ने बदले ये नियम - जान लें वरना नहीं मिलेगा टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 4:32PM | Updated Date: Jun 17 2019 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में यात्री का सबसे सुगम और लोकप्रिय साधन रेलवे है। रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए निरंतर नियमों में बदलाव और सुधार करती रहती है। रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में एक अहम परिवर्तन किया है। आम तौर पर रेलवे की टिकट काउंटर पर भीड़ से बचने के लिए लोग ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं।
 
रेलवे ने टिकट कटवाने की समय-सीमा निर्धारित कर रखी है। सामान्य टिकट बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट सुबह 8 बजे खुलती है। AC तत्काल के लिए टाइमिंग 10 बजे और स्लीपर तत्काल टिकट के लिए वेबसाइट 11 बजे खुलती है. इसके अलावा नियम ये भी ये कि कोई भी टिकट 120 दिन से पहले बुक नहीं किया जा सकता है। अगर नए नियम के मुताबिक टिकट बुकिंग नहीं करते हैं तो आपको वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करना पड़ सकता है और परेशानियों करना पड़ेगा।
 
ऑनलाइन बुकिंग में टिकट में धांधली को रोकने के लिए IRCTC ने कुछ नियम बदल डाले हैं। एक यूजर लॉगिन से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच केवल एक बुकिंग की जा सकती है जिसमें रिटर्निंग टिकट भी शामिल है। अगर आप दोबारा टिकट बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको पहले लॉग-आउट करना होगा, फिर दोबारा लॉगिन करने के बाद दूसरी बार टिकट बुकिंग की सकती है।
 
एक यूजर आईडी से सुबह 8 से 10 के बीच केवल दो टिकट बुक किए जा सकते हैं। इसके अलावा सुबह 10 से 12 के बीच दो तत्काल टिकट बुक किए जा सकते हैं। एक यूजर आईडी से एक महीने में अधिकतम 6 टिकट और IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होने पर 12 टिकट बुक किए जा सकते हैं। टिकट विंडो खुलने के 30 मिनट तक कोई भी ITCTC एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »