16 Apr 2024, 21:16:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फिर गिरे पेट्रोल - डीजल के दाम, 16 दिन में फि‍र सस्ता हुआ पेट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2019 11:19AM | Updated Date: Jun 16 2019 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लगातार चौथे दिन रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर लोगों को राहत दी है। रविवार को पेट्रोल 6 पैसे और डीजल 9 पैसे तक सस्ता हुआ। पिछले 4 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 55 पैसे लीटर सस्ता हो गया है। इस कटौती के बाद आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 69.93 रुपए और डीजल की कीमत 63.84 रुपए हो गई।
 
इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 75.63 रुपए और डीजल 66.94 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 72.19 रुपए और डीजल 65.76 रुपए, चेन्नई में पेट्रोल 72.64 रुपए और डीजल 67.73 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इसी के साथ 5 माह में पहली बार आज पेट्रोल के दाम 70 रुपए से कम हुए। इस महीने में अब तक पेट्रोल 1.71 रुपए तक और डीजल 2.54 पैसे तक सस्ता हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत टैक्स कम होने की वजह से अन्य राज्य और महानगरों की तुलना में काफी कम हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »