20 Apr 2024, 13:49:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आधार कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2019 6:16PM | Updated Date: Jun 15 2019 6:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आम जनता के लिए अब ज्यादा से ज्यादा सेवाएं मुहैया कराने का फैसला लिया है। UIDAI एक ऐसी संस्था है जो आधार कार्ड जारी करने का काम करती है। इस हफ्ते से 3.9 लाख CSC में आधार से संबंधित सभी सेवाएं एक बार फिर से शुरू हो जाएंगी। UIDAI ने इन केंद्रों को फिर से आधार से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दे दी है।
 
 इसका सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मिलेगा। उन्हें आधार कार्ड बनवाने या उससे जुड़े किसी अन्य काम के लिए कहीं और नहीं भटकना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक 3.9 लाख विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स (VLE) देशभर में कॉमन सर्विस सेंटर चला रहे हैं। ये एंटरप्रेन्योर लोगों को ट्रेन टिकट बुक करने, पासपोर्ट के लिए आवेदन देने, जन्म प्रमाणपत्र बनाने, आयुष्मान भारत स्कीम में रजिस्टर करने जैसी सरकारी सेवाएं मुहैया कराते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »