29 Mar 2024, 07:20:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना तीन महीने के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2019 3:54PM | Updated Date: Jun 14 2019 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुचने का असर दिल्ली सर्राफा बाजार पर भी शुक्रवार को देखा गया और यहाँ सोना 300 रुपये की छलाँग लगाकर तीन महीने के उच्चतम स्तर 33,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर तथा चांदी 550 रुपए उछलकर एक महीने के उच्चतम स्तर 38,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी।
 
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 10.05 डॉलर चमककर 1,353.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। पिछले साल मार्च के बाद यह पहला मौका है जब पीली धातु 1,350 डॉलर के पार निकली है। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 14.10 डॉलर की बढ़त में 1,357.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका से कमजोर आर्थिक आंकड़े आने और पश्चिम एशिया में राजनीतिक तनाव बढ़ने से सुरक्षित धातु की माँग बढ़ी है।
 
अमेरिका ने गुरुवार को ईरान पर आरोप लगाया कि उसने ओमान की खाड़ी में कच्चे तेल के दो टैंकरों पर हमला किया है। इससे अमेरिका-ईरान के संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ गई है। चीन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मई में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 17 साल के निचले स्तर पाँच प्रतिशत पर आ गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.10 डॉलर की बढ़त के साथ 15.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »