29 Mar 2024, 16:23:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे टूटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 6:38PM | Updated Date: Jun 6 2019 6:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शेयर बाजार में भारी गिरावट के दबाव में अंतरबैकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को दो पैसे टूटकर 69.28 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। गत दिवस 69.26 रुपए प्रति डॉलर पर स्थिर बंद होने वाला रुपया आज कच्चे तेल में तेजी के दबाव में 15 पैसे टूटकर 69.41 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और शेयर बाजार की गिरावट के दबाव में और लुढ़कता हुआ 69.45 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर तक उतर गया।
 
हालाँकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के सूचकांक में नरमी से एक समय यह 69.20 रुपए प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। कारोबार की समाप्ति पर रुपया दो पैसे टूटकर 69.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 554 अंक की गिरावट ने रुपए पर दबाव बनाया। कच्चे तेल के दाम एक फीसदी से ज्यादा बढ़ने से आयातकों की ओर से भी डॉलर की माँग बढ़ी जिससे रुपया और कमजोर हुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »