28 Mar 2024, 21:25:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जोमैटो के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी - पिता बनने पर मिलेगा ये बड़ा इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 1:05PM | Updated Date: Jun 5 2019 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जोमैटो महिलाओं को मातृत्व अवकाश देने के साथ-साथ अपने पुरुष कर्मचारियों को भी पिता बनने पर 26 सप्‍ताह का वेतन के साथ अवकाश देगी। जोमैटो ने सोमवार को कहा ये जानकारी दी। रेस्‍त्ररां से जुड़ी ऑनलइन जानकारी मुहैया कराने के साथ ऑर्डर देकर खाना आपूर्ति की भी सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी नए अभिभावकों को सहायता राशि भी देगी, जिससे वह अपने बच्चों का अच्छे से ख्याल रख सकें। बता दें कि जोमैटो दुनिया के के 13 देशों में अपना कारोबार करती है। 
 
दरअसल जोमैटो के फाउंडर ने एक ब्लॉग में कहा है कि आने वाले समय में जोमैटो में पुरुषों और महिलाओं के लिए पैरंटल लीव पॉलिसी में लेश मात्र का भी अंतर नहीं होगा। उन्होंने यूनिवर्सल पेड पैटर्नल लीव की अनुपस्थिति को मुख्य मुद्दा बताते हुए कहा कि इसके कारण ही कंपनियों में शीर्ष स्थानों पर महिलाओं की संख्या कम है। कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दीपिन्दर गोयल ने ब्लॉग में कहा कि परिवार की देखभाल के लिए नए अभिभावकों को हर बच्चे के लिए 1,000 डॉलर (करीब 69,262 रुपए) की एकमुश्त सहायता राशि भी देगी, ताकि वह अपने नए बच्चे का इस दुनिया में स्वागत कर सकें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »