19 Apr 2024, 13:35:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तीन अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 3:58PM | Updated Date: Jun 4 2019 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यात्री संख्या के लिहाज से देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने 05 जुलाई से 15 जुलाई के बीच तीन अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इसमें मुंबई-दम्मम और चेन्नई-क्वालालम्पुर मार्गों पर वह पहली बार उड़ान शुरू कर रही है जबकि मुंबई दोहा मार्ग पर उड़ानों की संख्या एक से बढ़ाकर दो की जा रही है। चेन्नई क्वालालम्पुर मार्ग पर एक साथ दो उड़ानें शुरू की जा रही हैं। इन सभी उड़ानों के लिए तत्काल प्रभाव से बुकिंग शुरू हो गई है। किराया 6,999 रुपए से 10,999 रुपए के बीच रखा गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »