20 Apr 2024, 03:49:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, चांदी फिसली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2019 2:58PM | Updated Date: Jun 3 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में वृद्धि के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 75 रुपए चमककर ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर 33,195 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया जबकि चांदी 80 रुपए टूटकर 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशों में सोना हाजिर आज 9.65 डॉलर चढ़कर 1,314.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।
 
अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.50 डॉलर की बढ़त में 1,317.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध गहराने तथा मेक्सिकों से आयातित सामानों पर कर लगाने की अमेरिका की धमकी से निवेशकों ने सुरक्षित धातु का रुख किया है। इससे सोने की मांग और कीमत दोनों बढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर भी 0.12 डॉलर चमककर 14.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »