19 Apr 2024, 17:40:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन बनीं TCS - रचा इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 4:07PM | Updated Date: May 24 2019 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईटी सर्विसेज देने वाली कंपनी TCS ने एक और इतिहास रच दिया है। अमेरिकी कंपनी DXC टेक्नोलॉजी को आमदनी के मामले में पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। पिछले वित्त वर्ष में TCS की आय 2090 करोड़ डॉलर (करीब 1,46,300 करोड़ रुपये) हो गई है। वहीं, इस दौरान DXC की आय 2070 करोड़ डॉलर (करीब 1,44,900 करोड़ रुपये) रही है। आपको बता दें कि राजेश गोपीनाथन के सीईओ बनने के बाद TCS लगातार नई उंचाइयों को पहुंचती जा रही है। इसी वजह से बीते वित्त वर्ष  018-19 में उनका वेतन 28 फीसदी बढ़ा दिया गया है. यह अब 16 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
 
इस साल की शुरुआत में TCS मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी गई थी। वहीं, अब आमदनी के मामले में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी स्थान हासिल किया है। DXC ने गुरुवार को अपने तिमाही नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी की आमदनी पर दबाव दिखा। दरअसल कंपनी ने अपने कारोबार का रिस्ट्रक्चरिंग की है। इस वजह से आमदनी पर दबाव दिखा। हालांकि, नतीजे बाजार के अनुमान से कहीं बेहत रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »