29 Mar 2024, 14:10:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज भी महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल - जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 1:14PM | Updated Date: May 24 2019 1:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के अगले ही दिन यानि आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।  शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेल की कीमतों बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को देश के चार महानगर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए. वहीं डीजल की कीमतों में शुक्रवार को दिल्ली और कोलकाता में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। 
 
वहीं अगर डीजल की कीमतों की बात करें तो शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एक लीटर डीजल के दाम 66.45 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए। वहीं मुंबई में बढ़ोतरी के बाद एक लीटर डीजल 69.63 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में एक लीटर डीजल 68.21 रुपये में मिल रहा है। अगर चेन्नई में डीजल की कीमतों की बात करें तो यहां डीजल की कीमत 70.24 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »