29 Mar 2024, 17:30:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा स्काई ने सस्‍ते किए अपने सेट टॉप बॉक्स - घटी इतनी कीमतें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 12:45PM | Updated Date: May 24 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा स्काई ने अब सेट टॉप बॉक्स की कीमतें 400 रुपए तक घटा दी हैं। ये कीमतें इसके स्टैंडर्ड डेफिनिशन (एसडी) और हाई डेफिनिशन (एचडी) सेट टॉप बॉक्सेज दोनों पर ही लागू होंगी। इसका उद्देश्य टाटा स्काई को देश भर के कई दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले दर्शकों के लिये उपलब्ध बनाना है। टाटा स्काई एसडी और एचडी सेट टॉप बॉक्सेज अब क्रमश: 1600 रुपए और 1800 रुपए में उपलब्ध होंगे। इस पहल के साथ टाटा स्काई का लक्ष्य समूचे भारत में प्रत्येक परिवार को डिजिटल क्वालिटी के चैनलों एवं सेवाओं तक पहुंच प्रदान करना है।
 
नई कीमतों वाले सेट टॉप बॉक्स अब भारत के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में स्थानीय डीलर्स एवं रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों के पास खास तौर से निर्मित पैक्स, ढेरों चौनलों और कॉम्बो पेशकशों में से चुनने का विकल्प होगा। इनकी पेशकश मनचाहे चौनलों को शामिल करने और छोड़ने की लचीलता के साथ की जायेगी। टाटा स्काई ने ग्राहक सेवा (12 भाषाओं में कॉल सेंटर्स के साथ), प्रमुख टेक्नोलॉजी (रिकॉर्डर, 4के सेट टॉप बॉक्स, टाटा स्काई बिंज) और ग्राहकों के लिए 600 से अधिक चौनलों एवं सेवाओं में एक नई मिसाल कायम की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »