29 Mar 2024, 18:12:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर - 30 मई तक रद्द हुई 50 ट्रेनें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 3:01PM | Updated Date: May 22 2019 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे तरफ से आने वाले 10 दिनों में बड़े स्तर पर विभिन्न मंडलों में निर्माण एवं मरम्मत के काम किए जाने हैं। इसके चलते रेलवे की ओर से 50 से अधिक ट्रेनों को 30 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। रेलवे की ओर से जो ट्रेनें रद्द की गई हैं। उनमें बड़ी संख्या में लोकल और ईएमयू रेलगाड़ियां हैं। ऐसे में दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
 
भारतीय रेलवे ने खुर्जा जंक्शन से शकूरबस्ती के बीच चलने वाली ईएमयू रेलगाड़ी की सेवाओं को 30 मई तक गाजियाबाद से शकूरबस्ती के बीच रद्द करने का निर्णय लिया है। यह रेलगाड़ी गाजियाबाद तक ही चलाई जाएगी। रेलवे ने पलवल से शकूरबस्ती के बीच चलने वाली ईएमयू रेलगाड़ी की सेवाओं को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से शकूरबस्ती के बीच रद्द करने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी सिर्फ हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक ही चलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »