19 Apr 2024, 05:40:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेलवे स्टेशन पर पर अब यात्रियों को मिलेंगी ये अनोखी सुविधाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 1:55PM | Updated Date: May 19 2019 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। यात्रियों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए भारतीय रेलवे आए दिन कोई न कोई बदलाव करता रहता है। यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधाएं रेलवे के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अब रेलवे यात्रियों के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। दरअसल रेलवे स्टेशन पर बड़ी वीडियो वॉल लगाने की तैयारी की जा रही है, जिससे आपको कई सुविधाएं मिलेंगी। 
 
वीडियो वॉल की सबसे खास बात ये है कि इसके जरिए यात्रियों को स्टेशन के बाहर से ही अपनी ट्रेनों की जानकारी मिल जाएगी। इस वॉल में रेलगाड़ियों की जानकारी के साथ अन्य आवश्यक संदेश भी प्रसारित किए जाएंगे। इन सुविधाओं के जरिए यात्रियों को बेहद लाभ होगा।
 
इस वीडियो वॉल के जरिए यात्रियों को तो फायदा मिलेगा ही, साथ ही रेलवे की कमाई भी बढ़ेगी। दरअसल वीडियो वॉल पर विज्ञापन चलाए जाएंगे, जिसके जरिए रेलवे की कमाई होगी। बता दें कि इन वीडियो वॉल में 70 फीसदी रेलगाड़ियों की जानकारी होगी और 30 फीसदी विज्ञापन चलाए जाएंगे। इस तरह एक साल में रेलवे की कमाई 20 लाख रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »