28 Mar 2024, 21:34:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडियन ऑयल का मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2019 5:01PM | Updated Date: May 17 2019 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल को वित्त वर्ष 2018-19 में 6099.27 करोड़ रुपए का शुद्ध एकल मुनाफा हुआ है जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 16.89 प्रतिशत अधिक है। इससे पहले 2017-18 की समान तिमाही में उसने 5218.10 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी के निदेशक मंडल की आज यहाँ हुई बैठक में वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी गयी। आलोच्य तिमाही में उसका राजस्व 136964.20 करोड़ रुपये से बढ़कर 145531.78 करोड़ रुपए पर पहुँच गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »