17 Apr 2024, 03:47:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ईरान ने बढ़ाया भारतीय चीनी का आयात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2019 2:47PM | Updated Date: May 14 2019 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली। अमेरिका के दबाव में भले ही भारत ने ईरान से तेल का आयात कम कर दिया हो, लेकिन ईरान ने भारत से चीनी निर्यात का आयात बढ़ा दिया है। फिलहाल भारत से ईरान को 3.49 मैट्रिक टन चीनी का निर्यात किया गया है। अब अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरान ने भारत से चीनी खरीदना शुरू कर दिया है। हालांकि पिछले पांच के दौरान ईरान ने भारत से चीनी का आयात नहीं किया था। जानकारी के मुताबिक केन्द्र सरकार ने निर्यात स्कीम के तहत पांच देशों को चीनी का निर्यात किया।
 
इसमें ईरान भी शामिल है। ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल दिसंबर से छह मई तक भारत ने पांच देशों को 23.73 लाख मैट्रिक टन चीनी का निर्यात किया। इस स्कीम के तहत बांग्लादेश को 4.79 लाख मैट्रिक टन, श्रीलंका को 3.20 लाख मैट्रिक टन चीनी का निर्यात किया गया। जानकारी के मुताबिक भारतीय बाजार में चीनी की ज्यादा उपलब्धता के कारण ईरान को चीनी निर्यात करने से चीनी मिलों को फायदा होगा। इससे गन्ना किसानों का बकाया देने में मदद मिलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »