29 Mar 2024, 16:24:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Google अपने कर्मचारियों के लिए लाई नई वेबसाइट - मिलेंगे ये फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2019 3:12PM | Updated Date: Apr 26 2019 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन फ्रांसिस्को। कार्यस्थल पर उत्पीड़न को लेकर आलोचना और कैंपस वाकआउट की मार झेल रहे गूगल ने कर्मचारियों को एक वेबसाइट समर्पित किया है। इस पर वे उत्पीड़न की शिकायत आसानी से कर सकते हैं। डाइवर्सिटी, इक्वीटि एंड इंक्ल्यूजन की ग्लोबल डायरेक्टर मिलोनी पार्कर ने गुरुवार को अपने ब्लॉग पर पोस्ट कर बताया, कई चैनलों को मिलाकर हमने सरल और स्पष्ट साइट तैयार किया है, जिससे कर्मचारी अपनी समस्याओं को आसानी से बता सकते हैं। गूगल ने कहा कि वे अस्थाई और विक्रेता कार्यबल के लिए भी एक ऐसी ही साइट पर काम कर रहा है, जो जून तक पूरा हो जाएगा।
 
बीते नवंबर में दुनियाभर के करीब 20 हजार गूगल कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर उत्पीड़न की वजह से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने यह घोषणा की थी कि, कंपनी यौन उत्पीड़न और हिंसा में मध्यस्थता को समाप्त कर देगी, जिससे की कर्मचारी मामले को अदालत में ले जा सकेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »