26 Apr 2024, 03:52:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2019 6:24PM | Updated Date: Apr 10 2019 6:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बैंकों की डॉलर बिकवाली और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही नरमी से अंतर बैकिेग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 19 पैसे चढ़कर एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 69.11 रुपए प्रति डॉलर पर पहुँच गया। भारतीय मुद्रा दो दिन में 56 पैसे मजबूत हो चुकी है। मंगलवार को यह 37 पैसे की बढ़त में 69.30 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपए में आज आरंभ से ही तेजी रही।
 
यह चार पैसे चढ़कर 69.26 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। दोपहर से पहले एक समय यह 69.35 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का, लेकिन इसके बाद दोबारा सँभलते हुये बढ़त में आ गया। कारोबार की समाप्ति से पहले 69.10 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद रुपया गत दिवस के मुकाबले 19 पैसे ऊपर 69.11 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह गत 03 अप्रैल के बाद का इसका उच्चतम बंद स्तर है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »