मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 29 मार्च को समाप्त सप्ताह में 47 महीने के सबसे तेज उछाल के साथ 411.91 अरब डॉलर पर पहुँच गया जो करीब 10 महीने का उच्च्तम स्तर है। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.24 अरब डॉलर बढ़ा। यह 01 मई 2015 को समाप्त सप्ताह के 7.26 अरब डॉलर की बढ़त के बाद इसकी सबसे लंबी छलांग है। यह लगातार सातवां सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी देखी गयी है। इससे पहले 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 1.03 अरब डॉलर बढ़कर 406.67 अरब डॉलर पर रहा था।