28 Mar 2024, 17:39:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेट एयरवेज की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लग सकता है प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2019 5:16PM | Updated Date: Apr 5 2019 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारी वित्तीय संकट से जूझ रही निजी विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज के परिचालन में मौजूद विमानों की संख्या घटकर 15 से भी कम रह गयी है जिस कारण उसकी अंतर्राष्ट्रीय सेवा पर प्रतिबंध लग सकता है। नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर बताया कि इस समय जेट के 15 से भी कम विमान परिचालन में हैं और इसलिए अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए उसे दी गयी अनुमति पर पुनर्विचार किया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि किसी विमान सेवा कंपनी के पास 20 से ज्यादा विमान होने पर ही उसे अंतर्राष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की अनुमति दी जाती है। हालाँकि, यह विशेष परिस्थिति है जहाँ कंपनी को पहले से ही अनुमति मिली हुई है और विमान का किराया नहीं चुकाने के कारण अब उसके विमानों की संख्या कम हो गयी है।
 
मंगलवार को कंपनी ने पट्टेदारों को किराया नहीं चुकाने के कारण 15 और विमानों के ग्राउंडेड होने की सूचना दी थी। एयरलाइंस ने कहा है कि नकदी संकट के कारण वह किराये की राशि नहीं चुका पायी है। उसने कहा है कि नकदी संकट हल करने के लिए किये गये उपायों के बारे में उसने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनियों को बताया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »