16 Apr 2024, 22:40:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

200 रूपए महंगी हुई चांदी - सोना भी चमका, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2019 3:44PM | Updated Date: Apr 5 2019 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में गिरावट के बीच स्थानीय जेवराती मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 32,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 200 रुपए की बढ़त में 38,530 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। मजबूत डॉलर से विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर चार डॉलर टूटकर 1,288.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। यह 10 सप्ताह के निचले स्तर से ज्यादा ऊपर नहीं है। जून का अमेरिकी सोना वायदा 0.90 डॉलर की गिरावट में 1,293.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि व्यापार युद्ध को लेकर अमेरिका और चीन के बीच वार्ता में प्रगति के संकेत से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर मूजबूत हुआ है। अमेरिकी रोजगार के मजबूत आंकड़ों की उम्मीद से भी डॉलर को समर्थन मिला है। मजबूत डॉलर से पीली धातु पर दबाव आता है। इस कारण आज सोने में गिरावट रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर चढ़कर 15.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »