16 Apr 2024, 14:20:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चांदी तीन माह और सोना ढाई माह से अधिक के निचले स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 3:13PM | Updated Date: Mar 29 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही नरमी के बीच स्थानीय जेवराती ग्राहकी कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 395 रुपए की तेज गिरावट के साथ ढाई माह से अधिक के निचले स्तर 32,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक ग्राहकी उतरने से चांदी 590 रुपए लुढ़ककर तीन माह के निचले स्तर पर 38,260 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती के कारण विदेशी बाजारों में सोने पर दबाव रहा।
 
लंदन का सोना हाजिर 2.25 डॉलर टूटकर 1,289.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.70 डॉलर फिसलकर 1,293.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। डॉलर की मजबूती से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महँगा हो जाता है। इस स्थिति में सोने की मांग घटती है और कीमतें गिरती हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर की बढत में 15.01 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »