20 Apr 2024, 13:16:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी - अब मात्र 10 रुपए में करें स्टीम ट्रेन का सफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 11:58AM | Updated Date: Mar 29 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आज के समय में हम स्टीम ट्रेन के बारें में कितना जानते है। वास्तव में यंग जनरेशन से सिर्फ फिल्मों, किताबों या फिर इसके बारें में सुना है। जिसके बारें में जानकर आपके मन से एक ही आवाज आती है कि काश में भी बैठ पाता। अगर आपका भी कुछ ऐसा ही सपना है तो खुश हो जाएं। यह जल्दी ही पूरा होने वाला है। जी हां IRCTC अपने हेरिटेज ट्रेन पैकेज लेकर आ रहा है। जिसमें सिर्फ आप ट्रेन को देख ही नहीं सकते है बल्कि उसमें चढ़कर इसका आनंद भी उठा सकते है। हाल ही भारतीय रेलवे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस हेरिटेज ट्रेन के बारे में जानकारी दी थी। अब खबर आ रही है कि इस ट्रेन की शुरुआत 13 अप्रैल से हो रही है।
 
इस ट्रेन करा नाम स्टीम एक्सप्रेस WP7200 AZAD है। यह एक ब्रॉड गेज 1947 स्टीम इंजन द्वारा संचालित है। इस ट्रेन में सुधार कर इसके मूल स्वरूप को बरकार रखते हुए आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि स्टीम की ट्रेन है तो पैसे भी ज्यादा लगेगे तो आपको बता दें इसका किराया केवल 10 रुपए है। इसकी सैर करनमे के लिए आप भी अपना टिकट बुक करा सकते हैं। यह हेरिटेज ट्रेन गढ़ी हरसरू से फरूख नगर के बीच चलेगी। गढ़ी हरसरू हरियाणा में गुड़गांव जिले का एक शहर और रेलवे स्टेशन है। वहीं, फरुखनगर गुड़गांव में ही एक शहर और नगरपालिका है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »