28 Mar 2024, 22:58:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेट एयरवेज ने किराए में किया 10 गुना इजाफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 12:56PM | Updated Date: Mar 22 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जेट एयरवेज कंपनी इन दिनों एक बड़े संकट से जूझ रही है, जिसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। देश के सभी रूट्स का किराया 10 गुना बढ़ाए जाने के बाद उन यात्रियों को और भी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो मई-जून की छुट्टियों के लिए पहले से ही बुकिंग करा रहे हैं।
 
दरअसल जेट एयरवेज के कुल 119 विमानों में से सिर्फ 41 विमान ही यात्रा के लिए इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं। जिस वजह से जेट एयरवेज को अपनी काफी सारी फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ रही हैं। इस तरह से अचानक फ्लाइट्स रद्द होने के कारण जहाजों में यात्रियों के लिए जगह कम पड़ने लगी, जिस वजह से हवाई किराया रातों रात बढ़ गया। जो किराया इससे पहले 5 हजार रुपए का होता था वो एक रात में ही 30 हजार के पार चला गया है।
 
साल 2018 मार्च में दिल्ली से मुंबई की यात्रा के लिए 6,577 रुपए का ही टिकट लग रहा था। लेकिन इस समय इस टिकट के लिए यात्रियों को 15,518 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। इसी तरह मुंबई से चेन्नई जाने के लिए जहां पहले मात्र 5,369 रुपए चुकाने पड़ते थे, किराया बढ़ने के बाद अब इसके लिए यात्रियों से 26,000 रुपए वसूले जा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »