20 Apr 2024, 15:24:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

SBI की नई सुविधा - अब ATM से भी निकाल सकेंगे FD में जमा पैसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 11:45AM | Updated Date: Mar 19 2019 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बैंक में FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) कराना सबसे ज्यादा सेफ और बेस्ट माना जाता है। इसीलिए देश में एफडी काफी प्रचलित है, लेकिन आजकल की दौड़भाग वाली जिदंगी में बैंक जाकर एफडी कराना और फिर से उसे तुड़वाकर पैसे निकालना, बेहद मुश्किल है। इस मुश्किल का समाधान देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई लेकर आया है। SBI मल्‍टी ऑप्‍शन डिपॉजिट (MOD) नाम से एक FD की सुविधा देता है।। इसमें आप अपनी जरूरत के वक्‍त 1000 रुपये के मल्‍टीपल्स यानी गुणा में पैसे निकाल सकते हैं। यह विदड्रॉल ATM के जरिए भी किया जा सकता है। 
 
यह एक तरह का टर्म डिपॉजिट ही है, लेकिन इसमें सबसे बेस्ट यह है यह ग्राहक के सेविंग्‍स या करंट अकाउंट से लिंक्‍ड होता है। ऐसे में अगर डिपॉजिटर उस लिंक्‍ड अकाउंट से पैसे निकालना चाहता है और वह अमाउंट अकाउंट में मौजूद नहीं है तो पैसे एमओडी से निकाले जा सकते हैं। एमओडी पर भी उतना ही ब्‍याज मिलता है, जो SBI में एक आम FD पर है। विदड्रॉल के बाद ब्‍याज MOD में बचे अमाउंट पर मिलता रहता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »