20 Apr 2024, 02:29:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डॉलर की कीमत 70 रुपए सुनिश्चित करे सरकार : फियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2019 6:28PM | Updated Date: Mar 18 2019 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय निर्यातक महासंघ (फियो) ने रुपए की मजबूती पर चिंता व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि सरकार को रुपए का मूल्य 70 रुपए प्रति डॉलर पर रखना सुनिश्चित करना चाहिए। फियो के अध्यक्ष गणेश कुमार गुप्ता ने यहां कहा कि राजनीतिक स्थितियों में तेजी से बदलाव आ रहा है। शेयर बाजारों, अधिग्रहण समझौतों के पूरा होने, भू-राजनीतिक तनाव घटने और कच्चे तेल के दामों में स्थिरता आने से डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती नौ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि विदेशी पूंजी का प्रवाह बने रहने से आने वाले समय में रुपए में और मजबूती आने की संभावना है। 
 
गुप्ता ने कहा कि विदेशी मुद्रा विनिमय लेन देन समझौता होने से रुपए की मजबूती बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि रुपए की कीमत चढ़ने से निर्यातकों और आयातकों की चिंता बढ़ गई है। ज्यादातर निर्यातकों ने 74 रुपए प्रति डॉलर के भाव पर सौदे किये हैं। फिलहाल में रुपए के भाव 68- 69 रुपए प्रति डॉलर के आस पास हैं निर्यात को झटका लगना तय है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घटती मांग के साथ रुपए के दामों में मजबूती भारतीय निर्यातकों के सामने एक नई चुनौती है। इसके अलावा घरेलू बाजार में पूंजी की ऊंची कीमतें भी निर्यातकों के लिए चिंता का विषय हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »