25 Apr 2024, 23:21:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पांच पैसे की कमी, जानें दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2019 10:31AM | Updated Date: Mar 12 2019 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश भर में मंगलवार को तेल की कीमतों में पांच पैसे तक की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रॉल की कीमत में आज पांच पैसे की गिरावट के साथ अब यह 72.41 रुपए प्रति लीटर हो गई जबकि डीजल में भी इतनी ही कमी के साथ यह 67.37 रुपए पर पहुंच गया।  
 
इससे पहले सोमवार को दिल्ली में पेट्रॉल की कीमत 72.46 थी जबकि डीजल 67.44 रुपए में बेची जा रही थी। मंगलवार को मुंबई में भी पांच पैसे की कमी के साथ पेट्रॉल की कीमत 78.04 रुपए हो गई जबकि डीजल की कीमत सात पैसे की कमी के साथ 70.58 रुपये पर पहुंच गई।  
 
भारतीय तेल निगम की वेबसाइट के मुताबिक कोलकाता में पेट्रॉल और डीजल की कीमत क्रमश: 74.49रु. और 69.16 रु. हो गयी है जबकि चेन्नई में पेट्रॉल और डीजल की कीमत क्रमश: 75.20 और 71.20 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रॉल की कीमत 72.42 प्रति ली. और डीजल की कीमत 66.45 रुपए है। गुरूग्राम में पेट्रॉल की कीमत 66.35 प्रति ली. और डीजल की कीमत 66.35 रुपए प्रति ली. है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »