19 Apr 2024, 09:25:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने में इतने रुपए की आई गिरावट, चांदी 400 रुपए तेज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2019 4:47PM | Updated Date: Mar 9 2019 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्थानीय जेवराती मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 100 रुपये सस्ता होकर 33,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी 400 रुपये चमककर 39,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुएं सप्ताहांत पर तेजी के साथ बंद हुई।

 
लंदन का सोना हाजिर तेजी के साथ शुक्रवार को 1,298.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी बढ़त के साथ 1,298.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फरवरी में चीन के निर्यात आकंड़े के नकारात्मक रहने से वैश्विक विकास की गति धीमी पड़ने की आशंका निवेशकों पर फिर हावी हो गयी है जिससे उनका रुख सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी तेजी के साथ शुक्रवार को 15.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »