23 Apr 2024, 15:38:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लॉन्च हुआ 'पेटीएम फर्स्ट' लॉयल्टी प्रोग्राम, मिलेंगे ये जबरदस्‍त ऑफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2019 3:19PM | Updated Date: Mar 6 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम ने लॉयल्टी प्रोग्राम ‘पेटीएम फर्स्ट’ लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि यह पेटीएम यूजर के लिए एक सबस्क्रिप्शन-आधारित रिवार्ड्स और लॉयल्टी प्रोग्राम है।
 
इसके जरिये कंपनी का लक्ष्य पेटीएम के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। नियमित पेटीएम कैशबैक ऑफर के अलावा कंपनी इसके जरिए अपने यूजरों को विशेष लाभ देगी। उसने कहा कि पहले वर्ष में 30 लाख सबस्क्रिप्शन का लक्ष्य रखा गया है। 
 
पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक एबॉट ने कहा कि वीडियो और म्युजिक स्ट्रीमिंग, फूड और ट्रैवल, शॉपिंग और लाइफस्टाइल समेत कई सेवाओं में यूजर को रिवॉर्ड्स और विशेष लाभ देने के लक्ष्य से विशेष लॉयल्टी प्रोग्राम लांच किया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »