20 Apr 2024, 21:16:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महंगाई की मार : सब्सिडी और गैर सब्सिडी सिलेंडर हुए महंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2019 9:59AM | Updated Date: Mar 1 2019 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत में बढ़ोतरी से घरेलू बाजार में तीन माह बाद रसोई गैस के दामों में वृद्धि की गई है। गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 42.50 रुपये और सब्सिडी का 2.08 रुपये मंहगा हुआ है।
 
नई दरें शुक्रवार से प्रभावी हो गयी हैं। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल लिमिटेड के अनुसार दिल्ली में आज से सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 2.08 रुपये मंहगा होकर 495.61 रुपये का हो गया। गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब दिल्ली में 701.50 रुपये का हो गया। इसमें 42.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो माह इसके दाम में 283 रुपए की बड़ी गिरावट आई थी।
 
कीमत में बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 498.75 रुपये, मुंबई में 493.32 और चेन्नई में 483.49 रुपये हो गई। गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर कोलकाता में 727.50 रुपये, मुंबई में 673.50 और चेन्नई में 717 रुपये में मिलेगा। रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्तीय वर्ष में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलते हैं। इससे अधिक लेने पर गैर सब्सिडी का दाम चुकाना होता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »