29 Mar 2024, 12:55:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई ये नई सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2019 11:49AM | Updated Date: Feb 28 2019 11:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुखमय यात्रा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कई बार बर्थ खाली होने के बावजूद भी सफर के दौरान वेटिंग टिकट वाले पैसेंजर को बैठने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। रेलवे ने एक सुविधा शुरू की है जिसका आपका सफर के दौरान फायदा होगा।
 
अब भारतीय रेल के यात्रियों के लिए ट्रेन चार्ट और खाली बर्थों की जानकारी देने वाली नई सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत यात्री चार्ट तैयार होने के बाद ट्रेन में उपलब्ध खाली बर्थों की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। रेलवे के मुताबिक यात्री आरक्षण चार्ट के आधार पर ट्रेन में उपलब्ध खाली बर्थों की जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को चार्ट तैयार होने के बाद उपलब्ध सीट के बारे में जानकारी मिलेगी।
 
खाली बर्थ की जानकारी का उपयोग यात्री ऑनलाइन या टीटीई से टिकट बुकिंग के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा पैसेंजर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर यह भी पता लगा सकेंगे कि स्लिपर या एसी के कोच में कौन सी सीट खाली है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस नई सुविधा की जानकारी देते हुए कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा। खाली बर्थों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होने से टीटीई को ढूंढने की जरूरत नहीं रह जाएगी। इस सुविधा को डायनेमिक प्रणाली से जोड़ा गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »