28 Mar 2024, 19:47:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सात राज्यों में हवाई अड्डों के विकास की 629 करोड़ की परियोजनाएं शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2019 3:29PM | Updated Date: Feb 22 2019 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने आज सात राज्यों में हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचों के विकास से जुड़ी 629.15 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रभु ने यहां से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शुक्रवार को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, राजस्थान, पंजाब और मणिपुर में इन परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार विमानन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दे रही है।
नए भारत के सपने को साकार करने की दिशा में आज का कार्यक्रम महत्त्वपूर्ण है। बुनियादी ढांचों के साथ ही सरकार लोगों के लिए हवाई यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दे रही है। वह विमानन के लिए विजन 2040 के साथ काम कर रही है। डिजियात्रा, ड्रोन नीति और ‘उड़ान’ योजना इसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार कुशल मानव बल की जरूरत से भी परिचित है। 
 
यह क्षेत्र बहुत बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार दे सकता है। देश ही नहीं विदेशों में भी विमानन के लिए कुशल मानव बल तैयार करने के लिए वह कौशल प्रशिक्षण पर ध्यान दे रही है। विमानन मंत्री ने असम में रूपसी हवाई अड्डे का भी शिलान्यास किया। यह हवाई  अड्डा 3,250 वर्ग मीटर में फैला होगा और व्यस्ततम समय में 300 यात्रियों की  आवाजाही संभव होगी। परियोजना की अनुमानित लागत 69 करोड़ रुपये है। इसमें  टावर-सह-तकनीकी ब्लॉक, फायर स्टेशन, एमटी वर्कशॉप का निर्माण होना है। वहां मौजूदा रनवे, टैक्सी-वे और एप्रन क्षेत्र को भी मजबूती प्रदान की जायेगी।  इस हवाई अड्डे से एटीआर-72 विमानों का परिचालन हो सकेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »