28 Mar 2024, 21:55:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 230 रुपए की तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर पर - चांदी 100 रुपए चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 3:20PM | Updated Date: Feb 19 2019 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू जेवराती खरीद बढ़ने से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 230 रुपए चमककर 34,680 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चांदी भी 100 रुपए की तेजी में दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 41,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
अमेरिका और चीन की बातचीत के सकारात्मक रुख से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के नरम पड़ने से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में पीली धातु की चमक तेज हुई है। लंदन का सोना हाजिर 2.00 डॉलर की बढ़त में 1,328.15 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.60 डॉलर की मजबूती के साथ 1,330.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 15.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »