20 Apr 2024, 15:57:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पाकिस्तान के सीमेंट निर्यात को झटका - भारतीय आयातकों ने वापस मंगवाए कंटेनर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 3:00PM | Updated Date: Feb 19 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राची। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान से आयात किए जाने वाले सामान पर भारत के 200 प्रतिशत का सीमा शुल्क लगाए जाने से भारतीय आयातकों ने आयात की गई सीमेंट के कंटेनर वापस मंगाने को कहा है। भारतीय आयातकों ने पाकिस्तान सीमेंट निर्यातकों से कहा है कि वह अपने कंटेनर वापस मंगा लें। पुलवामा में 14 फरवरी को हुए हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान मारे गए थे । इसके बाद भारत ने पाकिस्तान का वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जा वापस लेने के साथ ही आयात होने वाले सामान पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया था।
 
जियो न्यूज के अनुसार एक सीमेंट निर्यातक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया - सीमेंट उद्योग को भारत के खरीदारों से यह संदेश मिलने लगे हैं कि वह अपने कंटेनर वापस मंगा लें। कुछ निर्यातकों ने इन्हें वापस मंगाना शुरु भी कर दिया है। निर्यातक ने बताया कि 600 से 800 तक सीमेंट से लदे कंटेनर कराची बंदरगाह, खुले समुद्र अथवा कोलंबो और दुबई में खड़े हैं। उन्होंने बताया कि केरल में पिछले साल आयी भयंकर बाढ़ के बाद भारत सरकार के 50 अरब रुपये के पुनर्वास कोष के फैसले से निर्यात बढ़ने के आसार थे लेकिन इसके परिणामस्वरुप अतिरिक्त मांग निकलने पर सीमेंट की कीमत और मांग दोनों में इजाफा होता।
 
निर्यातक ने भय जताया - पुलवामा हमले के बाद स्थिति पलट गयी है और भारत में नयी सरकार के गठन तक स्थिति अधर में रहेगी। उसने बताया कि पाकिस्तान से भारत को सात से आठ करोड़ डालर का निर्यात होता था। पाकिस्तान से भारत को आयात की जाने वाली कुल सीमेंट में से 75 प्रतिशत वाघा बार्डर से जबकि शेष समुद्र के रास्ते भेजी जाती थी। चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत में सीमेंट का आयात 648108 टन रहा जबकि 2017..18 में यह 12 लाख 12 हजार टन था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »