23 Apr 2024, 18:19:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सिप्ला के मुनाफे में 20 फीसदी की गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 4:35PM | Updated Date: Feb 6 2019 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दवा क्षेत्र की कंपनी सिप्ला का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 20.12 फीसदी घटकर 322.24 करोड़ रुपए रह गया। गत वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 403.45 करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया था।
 
कंपनी द्वारा आज जारी तिमाही वित्तीय परिणाम के मुताबिक आलोच्य अवधि में उसकी कुल आमदनी 3,966.75 करोड़ रुपए से बढ़कर 4,086.07 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी की कुल बिक्री इस दौरान 3,834.49 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,906.20 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी का कुल खर्च बीती तिमाही में 3,626.66 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,637.19 करोड़ रुपए हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »