23 Apr 2024, 17:21:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 25 रुपए सस्ता, चांदी 320 रुपए लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 4:00PM | Updated Date: Feb 6 2019 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच वैवाहिक माँग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 25 रुपए फिसलकर 34,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 320 रुपए फिसलकर 41,380 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 0.22 डॉलर की तेजी के साथ 1,314.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.1 डॉलर की गिरावट में 1,319.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के स्थिर रहने से पीली धातु दबाव में रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर लुढ़ककर 15.79 डॉलर प्रति औंस पर रही।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »