26 Apr 2024, 02:41:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्द ही अपना टेलीविजन चैनल लॉन्च करेगा इसरो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 6:22PM | Updated Date: Jan 18 2019 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इसरो की गतिविधियों के बारे में लोगों विशेषकर छात्रों को जानकारी देने तथा उनमें नवाचार के प्रति रुचि जगाने के लिए इसरो जल्द ही अपना टेलीविजन चैनल लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। इसरो प्रमुख डॉ. के. शिवन ने आज बताया कि पहले चरण के तहत इसरो टीवी वेबसाइट पर लॉन्च करने की योजना है। इसके लिए बातचीत चल रही है।
 
उन्होंने बताया कि यह काम छह महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। डॉ. शिवन ने बताया कि बाद में इसरो टीवी को टीवी चैनल के रूप में भी लांच किया जायेगा। इस पर मुख्य रूप से इसरो की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के दूसरे पहलुओं से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »