28 Mar 2024, 17:46:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी का आयात शुल्क मूल्य बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 5:16PM | Updated Date: Jan 16 2019 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में घटबढ़ के अनुरूप सरकार ने सोने और चांदी के आयात शुल्क में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय ने आज बताया कि केंद्रीय उत्पादन एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने सोने का आयात शुल्क मूल्य चार डॉलर बढ़ाकर 416 डॉलर प्रति दस ग्राम और चांदी का आयात शुल्क मूल्य 11 डॉलर बढ़ाकर 504 डॉलर प्रति किलोग्राम कर दिया है।

बोर्ड माह में दो बार दोनों कीमती धातुओं के आयात शुल्क मूल्यों की समीक्षा करता है। यह वह मूल्य है जिसके आधार पर सोने-चांदी के आयात पर आयात शुल्क लगाया जाता है। इससे पहले 31 दिसंबर को की गई समीक्षा में सोने का आयात शुल्क मूल्य 412 डॉलर प्रति 10 ग्राम और चांदी का 493 डॉलर प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »