20 Apr 2024, 07:03:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 25 रुपए महंगा, चांदी भी 100 रुपए चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 3:37PM | Updated Date: Jan 15 2019 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा की गिरावट के कारण मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 25 रुपए चमककर 33,125 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 100 रुपए की बढ़त के साथ  40,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से विदेशी बाजारों में सोने की चमक बढ़ी लेकिन इस पर मुनाफावसूली अधिक हावी हो गई जिससे दबाव बढ़ गया। हालांकि, डॉलर की तुलना में रुपए के 71 रुपये प्रति डॉलर के नीचे लुढ़कने से स्थानीय बाजार में इसके भाव बढ़े रहे।
 
अतर्राष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 2.20 डॉलर की गिरावट में 1,289.05 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 3.00 डॉलर की गिरावट के साथ 1,288.05 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 15.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »