20 Apr 2024, 10:39:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2019 10:33AM | Updated Date: Jan 14 2019 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन जारी वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को नए साल में पहली बार पेट्रोल 70 रुपए लीटर से ऊपर चला गया। डीजल भी दिल्ली में 64 रुपए प्रति लीटर से अधिक दाम पर मिलने लगा है। नोएडा में भी पेट्रोल का दाम 70 रुपए लीटर से उंचा हो गया है।
 
तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 38 पैसे, जबकि कोलकाता में 37 पैसे और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 49 पैसे, जबकि मुंबई में 52 पैसे और चेन्नई में 53 पैसे लीटर का इजाफा हुआ है। 
 
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.13 रुपए, 72.24 रुपए, 75.77 रुपए और 72.79 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.18 रुपए, 65.95 रुपए, 67.18 रुपए और 67.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
 
दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 70.07 रुपए, 69.94 रुपए, 71.31 रुपए और 71.10 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। इन चारों शहरों में डीजल के दाम तीसरे दिन की वृद्धि के बाद क्रमश: 63.59 रुपए, 63.46 रुपए, 64.41 रुपए और 64.20 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
 
देश कुछ अन्य प्रमुख शहर, चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, रांची, भोपाल और जयपुर में पेट्रोल की कीमतें नई बढ़कर क्रमश: 66.32 रुपए, 69.94 रुपए, 74.24 रुपए, 69.02 रुपए, 73.18 रुपए और 70.77 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। इन छह शहरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 61.13 रुपए, 63.48 रुपए, 67.43 रुपए, 65.40 रुपए, 65.44 रुपए और 66.45 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। पेट्रोल का भाव नए साल में करीब दो रुपए लीटर और डीजल का भाव दो रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »