28 Mar 2024, 19:31:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका;चांदी लुढ़की,जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2018 6:41PM | Updated Date: Dec 29 2018 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्थानीय बाजार में जेवराती माँग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज करता हुआ 20 रुपये चमककर 32,640 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। इस दौरान औद्योगिक माँग की सुस्ती से चाँदी 25 रुपए फिसलकर 39,225 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर बढ़त लेकर सप्ताहांत पर 1,280.70 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी बढ़त के साथ 1,283.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चाँदी हाजिर गिरावट में 15.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »