16 Apr 2024, 20:04:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेलवे ने महिलाओं-बुजुर्गों के लिए बढ़ाईं लोअर बर्थ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2018 11:26AM | Updated Date: Dec 28 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ट्रेन में सफर के दौरान बुजुर्गों और 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को अब अतिरिक्त आरक्षित लोअर बर्थ मिलेंगे।  रेलवे ने हर कोच में आरक्षण कोटा बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा गर्भवती महिलाओं को भी मिलेगी। रेलवे ने सर्कुलर जारी किया है। वर्तमान में इस वर्ग के लिए स्लीपर,  एसी-3 और एसी-2 के हर कोच में कुल 12 सीटें आरक्षित हैं। 
 
बदलाव के बाद की स्थिति
नए बदलाव के बाद अब इस वर्ग के लोगों को मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के हर कोच में 13 आरक्षित लोअर बर्थ मिलेंगे। इनमें स्लीपर में छह, एसी-3 में चार और एसी-2 में तीन सीटें आरक्षित होंगी। एसी प्रीमियम ट्रेनों में प्रति कोच नौ सीटें होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »