29 Mar 2024, 11:30:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बैंकिंग क्षेत्र के लिए बहुत परेशानियों भरा रहा बैंकिंग सेक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2018 11:32AM | Updated Date: Dec 27 2018 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बैंकिंग क्षेत्र के लिए साल 2018 बहुत परेशानियों भरा रहा है। इस दौरान, धोखाधड़ी करने वाले या भुगतान में चूक करने वाले कर्जदार देश छोड़कर फरार हो गए। कई बैंकों के शीर्ष अधिकारियों को अपना पद छोड़ना पड़ा। साल के आखिर तक केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने भी इस्तीफा दे दिया। 
 
अदालतों, न्यायाधिकरणों और अन्य मंचों द्वारा फंसी परिसंपत्तियों की वसूली के लिए किए गए प्रयास के बावजूद बैंक क्षेत्र की एनपीए की समस्या लगातार बढ़ती रही। यही नहीं ऋण भुगतान में चूक करने वाली कंपनियों के प्रवर्तकों ने भी परिसंपत्ति के लिए दावा किया और उपयुक्त मंचों पर ऋण अदायगी की पेशकश भी की।
 
इसी साल पीएनबी घोटाला
साल 2018 देश के सबसे बड़े बैंक धोखाधड़ी के साथ शुरू हुआ। हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी ने कुछ बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 14000 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी की। 
 
एनपीए के खिलाफ जंग बरकरार 
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों मेंए गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) की समस्या के खिलाफ जंग जारी है। हालांकि स्थिति सामान्य होने में काफी समय लगेगा। सरकारी बैंक का सकल एनपीए मार्च में उच्चतम स्तर पर था। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में सकल एनपीए करीब 23860 करोड़ रुपए कम होकर 871741 करोड़ रुपए रह गया। मार्च 2018 के अंत में यह 895601 करोड़ रुपए था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »