19 Apr 2024, 03:05:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशियों का दौर जारी - आज भी सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल - जानें दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2018 11:48AM | Updated Date: Dec 24 2018 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले चार दिनों से कटौती जारी है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें आज 70 रुपए प्रति लीटर के नीचे पहुंच गई। आज दिल्ली में पेट्रोल 69 रुपए 86 पैसे और डीजल 63 रुपए 83 पैसे प्रति लीटर हो गया है। यही नहीं कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में तो पेट्रोल का भाव साल 2018 के सबसे निचले स्तर पर है।कच्चे तेल में पिछले एक हफ्ते से तेज गिरावट जारी है।
 
पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में 11 प्रतिशत तक की गिरावट आई है।अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 55 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच चुकी हैं। जानकार मानते हैं कि कच्चे तेल की ओवरसप्लाई और मांग में कमी के चलते जल्द की कीमतें और नीचे आएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »