29 Mar 2024, 05:20:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

130 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी भी 230 चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2018 5:24PM | Updated Date: Dec 21 2018 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच कम भाव पर जेवराती मांग आने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 130 रुपए चमककर 32,130 रुपए  प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच औद्योगिक मांग आने से चांदी भी 250 रुपए की छलांग लगाकर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 0.65 डॉलर लुढ़ककर 1,261.00 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.5 डॉलर चमककर 1,265.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु की मांग में तेजी आई लेकिन आज इस पर मुनाफावसूली का दबाव हावी रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट में 14.72 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »